प्रेस वार्ता : भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र मात्र एक शिगूफा : विजयपाल सजवाण
उत्तरकाशी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने पत्रकारों से बात करके आरोप लगाए हैं कि वर्तमान सरकार ने तीन सालों में देवभूमि की जनता को छलने और ठगने का काम किया है राज्य में बेरोजगारी दर 14%से अधिक और भ्रष्टाचार चरम पर है। पूरे राज्य में सरकारी दफ्तर अब हड़ताली दफ्तर बन गए है। राज्य की भाजपा सरकार का ध्यान कोरोना जैसी महामारी से निपटने के बजाय जनता को फिर से गुमराह करने पर है।अपने चुनावी घोषणापत्र में प्रवल लोकायुक्त लाने की बात करने वाली सरकार ने लोकायुक्त बिल को ठन्डे बस्ते में डाल कर जनता के विश्वास को छल्ला है।
उत्तराखंड राज्य में 2019 में 2294 गंभीर अपराध की घटनाएं घटित हुई, जो राज्य की क़ानून व्यवस्था की स्थिति की कहानी बयां कर रही है। इन 2294 गंभीर अपराध की घटनाओं में सबसे अधिक 547 घटनाएं बलात्कार की घटित हुई है।राज्य का किसान कर्ज के बोझ तले इतना दब गया है कि राज्य में भाजपा के शासन में पहली बार किसानो को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा है। राज्य में अब तक लगभग 13 किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर चुके हैं। राज्य की मंडियों में किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।नमामि गंगे के तहत गंगा सफाई और खुले में शौचमुक्त के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी न तो गंगा साफ हुई और न ही प्रदेश खुले में शौचमुक्त हुआ है। 2017 के विधानसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा रामलीला मैदान में भरी सभा मे यहां की जलविद्युत परियोजनाओं को सरकार बनते ही 06 माह में खोले जाने का वायदा भी अभी तक जुमला साबित हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें