उत्तरकाशी में महिला कांग्रेसियों ने तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण में सरकार पर लगाया बंदर बांट का आरोप

उत्तराखंड सरकार द्वारा वीरांगना तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा ने विरोध करना शुरू कर दिया है आज पूरे प्रदेश भर में तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण को लेकर जगह जगह पर कांग्रेसी महिलाएं प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कर रही है।जनपद उत्तरकाशी में भी कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष मीना नौटियाल ने भी उत्तरकाशी के गांधी वाचनालय में अपनी कार्यकारणी के साथ प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण में। नामित महिलाओं से अपना विरोध प्रकट कर आरोप लगाया है कि तीलू रौतेली चयन समिति सरकार के इशारों पर काम कर इस तरह का गलत निर्णय ले चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार में राज्यमंत्री विशन सिंह चुफाल की पुत्री दीपिका चुफाल व अनुराधा बालियां को तीलू रौतेली पुरुस्कार देने में चयन समिति के द्वारा सरकार के इशारों पर गलत निर्णय लेकर पुरुस्कार दिए जाने में नामित किये जाने पर का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि तीलू रौतेली पुरस्कार उन्ह महिलाओं को दिया जाता है जो समाज के लिए अपना योगदान करती है। सबसे पहले वे अपना समाज के प्रति योगदान बताए उसके बाद ही वे तीलू रौतेली पुरुस्कार की हकदार बने।

सभाषद कविता जोगिला ने भी तीलू रौतेली पुरुस्कार वितरण में सरकार पर बंदर बांट का आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों ,आशा कार्यकत्रियों और मेडिकल स्टाफ में कार्यरत महिलाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दी है इन लोगों में से तीलू रौतेली पुरुस्कार के सही हकदार है।

सभाषद सविता भट्ट ने भी कहा कि तीलू रौतेली पुरुस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जो देश,राष्ट्र और प्रदेश तथा आम जन मानस के हितों के लिए न्योछावर हुई हो भाजपा सरकार ने ऐसा न कर पुरुस्कार वितरण में बंदर बाट की है जिसका कांग्रेस पार्टी की महिलाये विरोध करती है यदि सरकार जल्द ही अपना निर्णय नही बदलती है तो आनेवाले समय में महिलाओं के द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर उनके साथ उपाध्यक्ष वीना शाह,कमली भण्डारी,कमलेश्वरी गंगा पंवार,रजनी डिमरी,संगठन मंत्री राखी राणा, आदि महिलाएं मौजूद रही
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें