चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल पाँचवे दिन भी जारी रही,कर्मचारियों के ड्यूटी पर न रहने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

उत्तरकाशी के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही। संगठन के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी माँगों पर जल्द विचार नही करती है तो आने वाले दिनों में संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा आमरण अनशन भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वही दूसरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ड्यूटी पर तैनात न रहने से जिले के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है। इस बात को सीएमओ डा0 के. एस चौहान ने स्वीकार किया है।

आपको बतादें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ग्रेड पे सहित विभिन्न माँगों को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठ गए थे। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उनके द्वारा लम्बे समय से सरकारों से अपनी विभिन्न माँगों के निस्तारण की माँग की जा रही थी किन्तु किसी भी सरकार ने उनकी माँग पर कोई विचार नही किया जिस कारण मजबूर होकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

धरने में बैठने वालों में महेंद्र सिंह पडियार,पवन सिंह,विशन सिंह,अवतार सिंह बिहारी लाल,बीरेन्द्र जोशी,केशर सिंह,गोपी पंवार,इंदु देवी,जलमी देवी,सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसा : गंगनानी के समीप :बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग सवार