उत्तरकाशी जिले के विभिन्न जगहों पर महिलाओं ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में विभिन्न संगठनों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने जिला मुख्यालय एवं ग्राम स्तर पर अपने अपने तरीके से महिला दिवस को मनाया
उत्तरकाशी जिले में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में महिला दिवस मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने की। कार्यक्रम में भाजपा की महिला मोर्चा की महिलाओं ने भाषणों के माध्यम से समाज पर प्रहार किए वहीं भाजपा की किरन पंवार ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी बात रखी
कार्यक्रम में कविताओं और भाषणों के अलावा भारतीय जनता पार्टी की उत्तरकाशी जिले की महिला मोर्चा ने मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन भी आयोजन किया।
कार्यक्रम में सरिता पडियार डुण्डा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ,जलमा राणा नगर मंडल अध्यक्ष ,आशा सेमवाल भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष ,किरन पंवार गगोत्री विधानसभा मीडिया संयोजक ,ललिता सेमवाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष, सुमनी राणा पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,चन्द्रकला भंडारी जिला उपाध्यक्ष,संतोषी ठाकुर व समस्त महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी की महिलाएं मौजूद रही
वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को तहसील मोरी के आराकोट मैं भी महिला समूह की महिलाओं ने भी मनाया तथा विकासखंड भटवाड़ी के नेताला मनेरी आदि गांव में भी महिला दिवस की धूम रही
विकासखंड भटवाड़ीi की पहली महिला प्रधान माहेश्वरी भट्ट ग्राम पंचायत नेताला से बनी, वर्ष 1988 में श्रीमती भट्ट ने दो पुरुष प्रतिद्वंद्वियों के साथ चुनाव लड़ कर जीत हासिल की थी। उस दशक में महिलाओं के चुनाव या राजनीति में शरीक होने को लेकर चर्चाओं का माहौल बना रहा इसकी परवाह न करते हुए भी श्रीमती भट्ट ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर 9 वर्षों तक ग्राम पंचायत नेताला की प्रधान बनी रही।
श्रीमती भट्ट ने बताया की महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है महिलाएं आज पुरुषों से कहीं पीछे नहीं है महिलाओं ने जिस तरह स्वयं को साबित किया है उसी तरह आगे और बेहतर काम करेंगी और अंतरराष्ट्रीय जगत में ख्याति प्राप्त करेंगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें