उत्तराखंड के कॉम्बो कलाकार बन गए हैं उत्तरकाशी के राज टाइगर

राजेश रतूडी
देहरादून : आसमा को धरली पर लाने वाला चाहिए झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए" गीत के बोल को सार्थक किया है उत्तरकाशी जिले के राज टाइगर ने  ये इतने कम समय में हजारों युवाओं के दिलो की धड़कन बनकर राज कर रहे हैं। जिनके लिखे गीत, संगीत,म्यूजिक कम्पोज तथा निर्देशन को उत्तरखण्ड में ही नही अपितु देश व विदेश में खूब पसंद किया जा रहा है।
आपको बतादे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे मांङो गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे राज टाइगर ने पहले गीत लिखना शुरू किया उसके बाद स्वयं ही उनका संगीत तैयार किया और अब निर्देशन भी खुद ही कर संगीत की दुनिया के कॉम्बो कलाकार बन गए हैं। इन्होंने 100 से अधिक गीतों की रचना की है इनमे से अधिकतर गीत सुपर हिट की लिस्ट में रहे हैं। कुछ सुपर हिट गीतों में काजल काजल ,-नथुली,-में छो नोनी पौड़ी की,तेरा खातिर,पटवारी,ठेठ पहाड़ी,हिट मधुली,पायलिया,में छो नोनी टिहरी की,सपना स्याळी औरआज पिंगली पिछोड़ि आया हे जिसको दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इन्होंने 30 से अधिक गीतों का निर्देशन कर चुका है जिसकी वीडियो सीडी खूब पसंद की जा रही है उत्तराखंड में अब ऐसा कोई समारोह नही होता जहा राज के लिखे गाये,संगीतवद किये हुए गीत डीजे पर न बजते हो। राज ने बताया कि गढ़वाल में प्रतिभाओं की कमी नही है केवल निखारने की जरूरत है। सरकार यदि गढ़वाली फ़िल्म जगत को प्रोत्साहन करें तो उत्तराखंड के कलाकारों में इतनी प्रतिभा है कि हिंदी सिनेमा को भी पीछे छोड़ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसा : गंगनानी के समीप :बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग सवार