गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

राजेश रतूडी
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में पड़ने वाले दो धाम  गंगोत्री के 11 बजकर 15 मिनट पर तथा यमुनोत्री धाम के 13 बजकर 15 मिनट पर कपाट आज अक्षय तृतीया की पवन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं।  इस मौके पर दोनों धामों में सैकड़ो की संख्या में में लोग इस पुण्य पर्व के साक्षी बने। गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के समय सुवे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पत्नी संग मौजूद रहे।, कपाट खुलते ही गंगोत्री धाम में पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नाम की हुई। उनके अलावा धान में फाउंडेशन के भोला महाराज और माता मंगल समेत कई वीआईपी गंगोत्री धाम पहुंचे।
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं। सोमवार को गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में बैठाकर  शीत निवास मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। रात को बाबा भैरवनाथ के मंदिर में डोली यात्रा ने विश्राम किया सुबह ब्रह्ममुहूर्त पर डोली भैरवघाटी से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा लहरी का पाठ कर मुहूर्त के अनुसार ठीक 11:15 बजे मन्दिर के कपाट खोले गए। इधर। दुसडी और  मां यमुना अपने भाई शनि के साथ शीत निवास खरशाली से यमुनोत्री पहुंची। जहां  मुहूर्त अनुसार  12:15 बजे मन्दिर के कपाट खोल दिए गए। जिस पर्व को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में देश व विदेश के भक्त श्रद्धालु दोनों धामों में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसा : गंगनानी के समीप :बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग सवार