उत्तरकाशी शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल,सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार हुए मुखर डीएम अभिषेक रुहेला के साथ बैठक कर कूड़ा निस्तारण को लेकर चर्चा की
राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी शहर में अब कूड़े की समस्या विकराल हो गयी है। स्थाई डंपिंग जॉन न होने से शहर के बीच मुहाने गंगा नदी से महज 200 मीटर की दूरी पर नगर का कूड़ा उड़ेला जा रहा है। अत्यधिक गर्मी पड़ने से इससे अब बदबू फैलनी शुरू हो गयी है। जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों व आम राहगीरों का ताँबाखाणी सुरंग से गुजरना मुहाल हो रखा है।जिसको लेकर अब पत्रकार संघ, व्यापार मंडल के सदस्य, विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं।
शुक्रवार को को कूड़ा निस्तारण की समस्या को विकराल होते देख व्यपार मण्डल,विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डीएम अभिषेक रुहेला के साथ बैठक कर शहर के कूड़े की समस्या पर चर्चा की। बैठक में आये सदस्यों ने अपने अपने स्तर से सुझाव दिए तथा जिला प्रशासन से जल्द स्थाई व्यवस्था करने की माँग की है।
उत्तरकाशी शहर में कूड़े की समस्या को लेकर अब पत्रकार संघ भी मुखर हो गया है जिसको लेकर संघ के अध्यक्ष शिव सिंह थलवाल के नेतृत्व में पत्रकारों का एक शिष्ट मण्डल डीएम से मिला तथा वैकल्पिक सुझाव देकर समस्या के हल करने को लेकर माँग की शिष्ट मण्डल में परत्कार संघ के उपाध्यक्ष राजेश रतूड़ी,महा सचिव बलबीर परमार,प्रेस क्लब उपाध्यक्ष हेमकांत नौटियाल,,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, आशीष मिश्रा,प्रकाश रांगड़,चन्द प्रकाश बहुगुणा, बिनीत कंसवाल,मोहन राणा आदि मौजूद रहे।
डीएम ने कूड़ा निस्तारण को लेकर कहा कि नगरपालिका उत्तरकाशी को डंपिंग जॉन क्षेत्र में एंजाइम छिड़कने निर्देश दिए है। तथा स्थाई डंपिंग जॉन प्रकिया को तेजी लाने के निदेश दिए है।डीएम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर है। जल्द ही स्थाई हल निकाला जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें