उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की

राजेश रतूड़ी 
देहरादून : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी व मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए रामसजी एवं बांके बिहारी के रिश्तेदार कृष्ण बिहारी द्विवेदी से बातचीत की मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया। हैली से सीएम घटना स्थल में पहुचे तथा दुर्घटना का जायजा लिया।
अगर आप लोग देव भूमि उत्तराखंड के चारों धामों में यात्रा करने आ रहे हो तो अपने वाहनों को धीरे चलाएं और ट्रैफिक के सभी नियमों का सही से पालन करे समय समय पर प्रशासन और पुलिस एडवाइजरी जारी करते रहेते है उसको अनदेखा न करे वरना हादसे का शिकार हो सकते हो। जिसका उदाहरण गत दिवस उत्तरकाशी जिले के डामटा के पाश राष्ट्रीय राजमार्ग में रिखाऊ खड में यात्रियों से भरी बस की दुर्घटना से लगाया जा सकता है। जिसमे 26 लोग काल के गाल में समा गए तथा 4 लोग गम्भीर रूप से घायल है। इसमें अधिकतर यात्री मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। वाहन (UK04PA-1541 बस) सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर पुलिस,फायर,एस0डीआरएफ,एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के लिए स्वा0के0 डामटा लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उन्हें हायर सेन्टर देहरादून रेफर कर दिया गया था। दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनके शवों को दुर्गम खाई से रेस्क्यू कर बरामद कर लिया गया है। सभी तीर्थ यात्रियों के शव को जौलीग्रान्ट भेज दिया गया है, परिचालक विक्रम बोरा का शव सी0एच0सी0 नौगांव मोर्चरी में रखा गया है। सभी घायलों का उपचार मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा है। जिनकी स्वास्थ्य में अभी सुधार बताया जा रहा है।
 डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, गढवाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल,एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने स्वयं मौके पर रहकर रेस्क्यू की कमान सम्भालकर रेस्क्यू कर रहे जवानों और स्थानीय लोगों का हौसला बढ़ाया।
दुर्घटना में घायलों का नाम
1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष 
2- हीरा सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष(चालक)
3- हकिराजा पुत्र उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
4- राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष।

दुर्घटना में मृतकों का नाम :-

1- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
2- मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष
3- हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष
4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष
5- अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
6- राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष 
7- रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष 
8- गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष
9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष
10-  शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष 
11-  जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष 
12- जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष 
13- बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष
14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष 
15- सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 
16- सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष 
17- बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष
18- चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
19- सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
20- करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 
21- हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष 
22- शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष
23- राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 
24- दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष
26- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो० नैनी जिला अल्मोडा उम्र 29 वर्ष   (परिचालक )

  
        

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसा : गंगनानी के समीप :बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग सवार