जोशियाड़ा झूला पुल के किनारों पर लगे जालो से निकले पेंच दे रहे हैं हादसे को न्योता
राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी शहर और जोशियाड़ा क्षेत्र को जोड़ने वाले झूला पुल के किनारों पर लगे जालो के कई जगहों पर पेंच निकलने से झूला पुल पर चलने वालों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना घटने से इनकार नही किया जा सकता है।
बतादे वर्ष 2012 की आपदा में उत्तरकाशी शहर और जोशियाड़ा क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल गंगा नदी के तेज बहाव के कारण ध्वस्त हो गया था। पुराने पुल की जगह पर नया पुल बना । नए पुल के किनारों पर लगे जालो के कई जगहों से पेंच निकल गए हैं जिस कारण जाले ढीले हो रहे हैं। अचानक किसी भी इंसानी या जानबर के झुकाव पड़ने से नदी में गिरने का खतरा बना हुआ है। समय रहते पुल के जालो पर लगे पेंचों की मरमत न हुई तो आनेवाले समय मे बड़ी दुर्घटना को घटने से इनकार नही किया जा सकता है। क्यो की झूला पुल के जालो से निकले पेंच दे रहे है हादसे को न्योता।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें