उत्तरकाशी जिले की तीन महिलाओं को नवाजा तीलू रौतेली पुरस्कार से
राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : बाल विकास परियोजना के अंतर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी की सुमित्रा व विकासखण्ड डुंडा की लक्ष्मी दो
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार व नौगांव विकासखण्ड की लता नौटियाल को तीलू रौतेली रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विकासखण्ड भटवाड़ी के लदाड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र की सुमित्रा तथा विकासखण्ड डुंडा की मातली
आंगनबाड़ी केन्द्र की लक्ष्मी नौटियाल को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर उत्तरकाशी जिले के लोगों ने पुरस्कार मिलने पर उनको बधाई दी। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में दोनों कार्यकत्रियों ने अपनी अहम भूमिका निभाये जाने पर उन्हें राज्य स्तर पर पुरुष्कार के लिए चयनित किया गया।
नोगांव विकासखण्ड की लता नौटियाल को उनके विभिन्न क्रियाकलापों में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर उन्हें राज्य स्तरीय तिलु रौतेली पुरुस्कार के से नवाजा गया। लता ने रूद्रा एग्रो स्वायत सहकारिता समूह के माध्यम से 500 से ज्यादा महिलाओं और 2000 से अधिक किसानों को कृषि स्वरोजगार से जोड़ चुकी हैं। साथ ही 6000 से ज्यादा किसानों के निशुल्क ई-श्रमिक कार्ड बनवाए। लता किसानों द्वारा उत्पादित सामग्री को स्वयं देशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में स्टाल लगाकर उनकी ब्रिक्री कराती हैं। इससे न सिर्फ स्थानीय किसानों की आय बढ़ी बल्कि लोगों का ध्यान खेती-बाड़ी की ओर भी गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें