उत्तरकाशी जिले में सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने धूमधाम से मनायी महात्मा गांधी व लाल बहादुर जयंती

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती राष्ट्रीय ध्वज फहराकर धूमधाम से मनायी।
     जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रुहेला ने महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाजसेवियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,लोकेंद्र बिष्ट, प्रताप पोखरियाल, रेडक्रॉस चेयरमैन माधव जोशी,प्रताप बिष्ट संघर्ष, उमेश प्रसाद बहुगुणा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय विद्यालय में
केंद्रीय विद्यालय उत्तरकाशी में भी गांधी जयंती पर नव नियुक्त प्राचार्य अशोक कुमार ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पिता किया। विद्यालय में राम धुन तथा सर्व धर्म प्रार्थना गायी गयी।
इस मौके पर डॉ मिस्र,नीरज खुल्वे,नवीन,राम,निशा,मनीष आदि अध्यापकों के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसा : गंगनानी के समीप :बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग सवार