पुलिस एडवाइजरी : गंगोत्री यमुनोत्री धाम में रात्रि को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा पूर्णतया प्रतिवन्धित

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी :  आप यदि गंगोत्री ,यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे हो और रात्रि के समय यात्रा करने का मन बना रहे हो तो रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक आवाजाही पुलिस प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी कर पूर्णतया बंद कर दी गयी है।

तीर्थयात्रियो की सुरक्षा के  मध्य नजर चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए
 पहाड़ी,संवेदशील मार्गों को देखते हुए चारधाम यात्रा के पहले व दूसरे पड़ाव  यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम यात्रा को रात्रि 10 से सुबह 4 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रखा गया है, इस दौरान केवल मालवाहक,आपात काल वाहन को आने जाने की अनुमति रहेगी। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए रात्रि 08.00 बजे तक दर्शन किए जा सकते  हैं। गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव धराली में रात्रि 10.00 बजे, झाला रात्रि 10.00 बजे, भटवाड़ी रात्रि 08.30 बजे तथा नगुण में रात्रि 10.00 बजे के बाद यात्रा को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकी चट्टी में रात्रि 09.00 बजे, खरादी रात्रि 10.00 बजे, दोबट्टा रात्रि 09.00 बजे व ब्रमखाल में रात्रि 10.00 बजे के बाद यात्रा/यातायात को प्रतिबंधित रखा गया है।
सभी तीर्थयात्रियों  व श्रदालुओं से पुुुलि
पुलिस प्रशासन के द्वारा  अनुरोध किया जा रहा है,कि निर्धारित समयानुसार ही धामों के मुख्य पड़ाव पर पहुंचकर अपने रुकने का व्यवस्था कर लें। यात्रा सम्बन्धित किसी प्रकार सहायता हेतु  चारधाम हेल्प नम्बर 7455939993/112 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसा : गंगनानी के समीप :बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग सवार