उत्तरकाशी कलक्ट्रेट परिसर में बेच रही है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वनिर्मित राखियां व अन्य सामान
राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई गई राखियों को लोग काफी पसंद कर खूब खरीद रहे हैं। जिसके चलते महिलाओं ने इनकी बिक्री के लिए जगह जगह पर स्टाल लगा रखे हैं।
उत्तरकाशी जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई गई स्वनिर्मित रखियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिला धनलक्ष्मी रतूड़ी ने बताया कि की भटवाड़ी विकासखण्ड में माँ दुर्गा, शिव शक्ति एवं अन्य समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा अब तक 45 हजार राखियों की बिक्री कर चुकी है तथा वर्तमान समय मे भी शिलशिला जारी है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं के द्वारा घरों में पड़े अनुपयोगी समान को उपयोग में लाकर घरेलू इस्तेमाल की वस्तुएं बनाने का काम किया जा रहा है। जिससे बनी वस्तुओं को लोग खूब पसंद कर घर की सजावट व इस्तेमाल के लिए खरीद रहे हैं। जिससे महिलाओं की काफी आय बढ़ने के साथ साथ समूह की महिलाएं काफी उत्साहित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें