यमुनोत्री धाम के 10 . 29 मिनट व गंगोत्री धाम के कपाट 12. 25 मिनट पर कपाट खुले ,शेकडो श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था को डुबकी
राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु इस पुण्य पर्व के साक्षी बने।
रात्रि प्रभाव भैरवघाटी में करने के पश्चात सुबह पूजा अर्चना के बाद गंगा मैया की डोलो गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मुहूर्त के अनुसार ठीक 12 बजकर 25 मिनट पर डीएम डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में मन्दिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है 6 माह तक अब श्रद्धालुओं को गंगोत्री में ही माता के दर्शन होंगे।
वही दूसरी और समेश्वर देवता की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास खरसाली से माँ यमुना की मोग मूर्ति को भक्तों ने अपने कंधों पर उठाकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मुहूर्तके अनुसार ठीक 10 बजकर 29 मिनट पर मन्दिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए है। खरसाली गाँव मे आज बेटी की विदाई जैसा माहौल रहा सभी ग्रामीण अपने पारम्परिक भेषभूषा में बेटी की विदाई में शामिल हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें