अजब गजब : यमुना के उदगम क्षेत्र के लोग ही प्यासे , सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति को लेकर दे रहे है धरना

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी/बड़कोट  : जहां एक और यमुना मैया भारत के दिल्ली सहित कई बड़े महा नगरों के लोगो की प्यास बुझाती है वही यमुना के मायके के लोग ही प्यासे है तथा पानी की किल्लत से निजात पाने को लेकर धरना दे रहे है।
           आपको बतादे उत्तरकाशी जिले की नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से परेशान नगर वासियों का धरना जारी है। मंगलवार को सरुखेत और छटांगा सहित नगर पालिका की दर्जनों महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन देते हुए सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति कि मांग कर रही है।
         पालिका क्षेत्र क नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। नगरवासी यमुना तिलाड़ी से  पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर 06 जून  से बड़कोट तहसील स्थल पर क्रमिक धरना दे रहे है।  क्षेत्र के लोग 6 साल से यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति की मांग करते आ रहे है। जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल सहित नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो के नगरवासी पेयजल संकट से जूझ रहें है। छोटी छोटी योजनाओं की स्वीकृति से बड़कोट की प्यास नही बुझ रही है जो नाकाफी साबित हो रही है , यहां के लिए यमुना नदी से पम्पिंग योजना स्वीकृत हो।

          धरना देने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष बलबंत सिंह,अतर सिंह रावत,ताजी राम सिंह रावत,चंद्रमोहन जोशी,महिपाल सिंह असवाल, प्रताप रावत ,सरपंच अजय रावत ,जेष्ठ उप प्रमुख किशन राणा,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह राणा,भरत सिंह रावत,जे पी नौटियाल, दलबीर सिंह, रोहित रावत,मोहित थपलियाल,पूर्ण सिंह रावत,अजय सिंह,हंसपाल विष्ट,विजयपाल रावत,दिनेश रावत,कपिल राणा, त्रेपन असवाल,सुमन चौहान,ठकरी देवी, सुनीता उनियाल,विनोद विष्ट,अरविंद,कृपाल सिंह धनाई,बबिता,प्यारी देवी,सरला,बालमा देवी,बीना, रोशनी सेमवाल,दीपेंद्र मिश्रवान,सुंदरा देवी,मंजू,बृजमोहन अग्रवाल,राजकुमारी,एलासी, जनारी,रेशम्बाला, लक्ष्मी,अमर ,रेखा राणा, विक्रम सिंह,बाबूराम,नीरज ,रोहन, अनूप सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ