प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

गंगोत्री मेल ब्यूरो
उत्तरकाशी :  प्लान इंडिया के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर ग्राम पंचायत सिरोर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कार्यकर्ताओ ने छोटे मोटे वेस्ट प्लास्टिक समाग्री को कैसे डिस्पोज कर सदुपयोग में लाया जाता है के बारे में महिलाओं को डेमो देकर जागरूक किया।
          विकासखण्ड भटवाड़ी की ग्राम सभा सिरोर मे महिलाओं ने गाँव से प्लास्टिक को बोतले व अन्य प्लास्टिक सामग्री जैसे थैलियां , प्लास्टिक रैपर व अन्य प्लास्टिक सामाग्री को एकत्रित कर अनुपयुक्त प्लास्टिक को बोतलों में भरा तथा प्लास्टिक बोतलों को अलग अलग रंगों के डिजाइन कर घर के आसपास क्यारियों व फूलों के चारो और मिट्टी में गाड़कर सजावट के तौर पर इस्तेमाल करना सिखाया ताकि घरो के आसपास प्लास्टिक विखरा न रहे तथा प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुक  से बचाया जा सके।
     जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी अजय लिंगवाल व डीएलएसए से पीएलवी राजेश रतूडी ने महिलाओं को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा प्लास्टिक को उपयोग में लाकर अनुप्रयोग करने की अपील को प्लान इंडिया से सुलोचना , शशि ने महिलाओं को प्लास्टिक को बोतलों में भरकर अनुपयुक्त कर सही उपयोग में लाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जिसको महिलाओं ने उत्साहित होकर सीखा 
तथा महिलाओं को पर्यावरण सरक्षण को लेकर सपथ दिलायी।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ