बड़ाहाट रेंज के अधिकारियों कर्मचारियों ने आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

राजेश रतूडी
उत्तरकाशी , 5जून :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी वन प्रभाग की बड़ाहाट रेंज के अधिकारियों कर्मचारियों ने आईटीबीपी के जवानों व ग्रामीणों के साथ मिलकर वृहद वृक्षारोपण किया तथा ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर पर्यावरण सरक्षण को लेकर सपथ दिलायी।
       बाड़ाहाट रेंज व वरुणावत यूनिट के द्वारा  वन क्षेत्राधिकारी बाड़ाहाट रेंज मुकेश रतूडी के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवानों व स्थानीय ग्रामीणों ने साथ मिलकर महिडंडा कक्ष 2 में वृक्षारोपण एवं जल सरक्षण कार्य किया गया। जिसमे उन्होंने बांज , देवदार , पदम् ,दाड़िम आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा स्थानीय ग्रामीणों को प्रकृति और वनों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।   वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूडी ने सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखने को लेकर सपथ दिलायी तथा बताया कि वन हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सबसे। महत्वपूर्ण है इसलिए हम सभी को वनों की सुरक्षा करना प्रयेक व्यक्ति का कर्तव्य है। ताकि आनेवाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रत्येक व्यक्ति अपने शुभ कार्यो में जैसे जन्मदिन या अन्य अवसर पर एक पेड़ लगाए तथा उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले तो जंगलो में पेड़ो की संख्या बढ़ेगी जिससे होने वाले ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचा जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
          कार्यक्रम में क्षेत्रपंचायत सदस्य विमला देवी , ग्राम प्रधान संदीप सेमवाल , पीएलवी  राजेश रतूड़ी , वन दरोगा नवीन भट्ट , शुभाष विजलवान , भगवती प्रसाद उनियाल ,कु ज्योति केंद्र सिंह , अनूप पंवार, वन आरक्षी खुशपाल सिंह आलोक रावत , रोहन रावत , राजेंद्र राणा
आईटीबीपी के 35BN  के एएसआई  राम केदार , इंद्र मणि  , शुशील पाण्डे भीम सिंह शुभाष चन्द्र  NSP GD रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ