आजादी के महा पर्व पर महिला समूहों द्वारा निर्मित तिरंगा लहराएगा घर घर ,बिक्री के लिए बाजार में उतारा : सीडीओ जाय किशन


राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी  : आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिये ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण व आय बढ़ाने को लेकर समूहों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को तैयार कर विकास भवन परिसर में स्टॉल लगाकर बिक्री के लिए बाजार में उतारा है। महिला समूहों के स्टॉल में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा स्थानीय स्तर पर बनी वस्तुओं को बिक्री के लिए रखा गया है।
         सीडीओ जय किशन ने स्टाल निरीक्षण के दौरान जिले के सभी जन  मानस से अपील है कि राष्ट्र भावना जागृत करने के उद्देश्य से "हर घर तिरंगा" अभियान के अन्तर्गत जिला मुख्यालय व ब्लाक स्तर के सभी स्थानीय निवासी व जनप्रतिनिधि इस महापर्व पर अपनी भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा तथा ध्वज संबधी नियमों का सख्ती से पालन करे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भाई  बहिन के प्रेम और सौहार्द के प्रतीक रक्षावंधन को लेकर महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने पीरूल, बह्मकमल, केदारपाती व हिमालय क्षेत्रों की दुर्लभ वनस्पतियों से निर्मित राखियां बाजार में उतारी है जिन्हे लोगो के द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है निश्चित ही आनेवाले समय में समूहों से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर ता की ओर कदम बढ़ा रही है। 
        स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला  आजीविका सृजन की दिशा में लगातार नए नए आयामों को छू रही है हाथ सीलप वस्तुओं जैसे  रिंगाल से बनी टोकरी, डस्टबीन, पेन स्टेन्ड कई अन्य वस्तुओं को तैयार कर बाजार में उतार कर सशक्त बन रही है l 
       उन्होंने महिला समूहों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पहाड़ी वस्तुओं को देश - प्रदेश में विशेष पहचान मिले जिसके लिए सभी महिलाओं को कुछ हटकर और बाजार की डिमांड के अनुसार काम करना होगा।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ