राजीव नौटियाल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर धौंतरी बाजार में हुआ स्वागत , ढोल नगाड़ों सहित स्वागत करने पहुंचे ग्रामीण

राजेश रतूड़ी
उत्तरकाशी । भारतीय जनता पार्टी के गाजणा क्षेत्र के  नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राजीव नयन नौटियाल का क्षेत्र में पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ धौंतरी बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। धौंतरी बाजार में गाजणा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में उनके स्वागत के लिए ग्रामीण  पहुंचे ग्रामीणों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को कंधों पर उठाकर धौंतरी बाजार में घुमाया। 
रैली के पश्चात इनके सम्मान का जुलूस एक सभा में तब्दील हुआ जहा पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने राजीव नयन नौटियाल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आभार जताया तथा मंडल अध्यक्ष श्री नौटियाल ने भी उनके स्वागत के लिए  धौंतरी बाजार में आए हुए सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया तथा भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर समय जनता के साथ खड़े रहेंगे। 
स्वागत में धौंतरी बाजार में मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट , पूर्व जिला अध्यक्ष सते सिंह राणा , पूर्व जिला उपाध्यक्ष पूर्व  जिला पंचायत सदस्य सुमनी राणा , पूर्व निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष विनोद पोखरियाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश रावत , जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद बिष्ट , सुकेश नौटियाल , दीपक नौटियाल , महिला मोर्चा मंडल की बबीता नौटियाल , चंद्रकला भंडारी , पार्वती डिमरी ,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल असवाल , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश बहुगुणा के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मैक के साथ इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी का 1 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सड़क हादसा : गंगनानी के समीप :बस दुर्घटनाग्रस्त 27 लोग सवार