संदेश

शोक समाचार : पत्रकार हेमकांत नौटियाल को पितृ शोक

चित्र
उत्तरकाशी :  जी न्यूज के संवाददाता हेमकांत नौटियाल के पिता दिवंगत पूर्णानन्द नौटियाल का अचानक शनिवार को निधन हो हो जाने से उत्तरकाशी जिले के सभी पत्रकार शोकाकुल है। आपको बतादे दिवंगत  संपूर्णानंद नौटियाल की उम्र 75 वर्ष थी, मूल रूप से मुसड गाँव धनारी के रहने वाले थे तथा कृषि विभाग से सेवा निवृत्त कर्मचारी थे हेमकांत के अलावा इक्का एक और पुत्र शेखर नौटियाल,पत्नी व दो पुत्रियां है।  बीमार होने पर गत तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराये गए थे। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। देहरादून के कैलाश अस्पताल में शनिवार  सुबह 10:20 पर अचानक तबियत बिगड़ने से उपचार के दौरान देहांत हो गया है। इनका पार्थिक शरीर इनके हाल निवास तिलोथ में लाया गया। इनका अंतिम संस्कार आज 8 मई को केदारघाट में किया जायेगा।

पूर्ति विभाग यात्रा पड़ावों पर चला रहा चेकिंग अभियान ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े

चित्र
राजेश रतूडी उत्तरकाशी :  गंगोत्री यात्रा मार्ग में पूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा यात्रा पड़ावों पर जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया ताकि बाहर से आनेवाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।   पूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम यात्रा पड़ावों भटवाड़ी, मल्ला,लाटा, मनेरी नेताला में दुकानों ढाबो में रेट नियंत्रण व रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए व गणेशपुर स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर ! पेट्रोल पंप में चल रही तकनीकी समस्या के कारण पेट्रोल वितरण बाधित हो रहा था जिसे जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष भट्ट ने भारत पैट्रोलियम के सेल्स मैनेजर से दूरभाष से बात कर समाधान कर दिया है।  तथा पेट्रोल पंप का संचालन सुचारू रूप से हो चुका है। !वर्तमान में गणेशपुर स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप से सुचारू तेल और डीजल की आपूर्ति यात्रियों को मिल रही है ! जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष भट्ट को निर्देश दिये हैं कि   जनपद में तेल एवं डीजल की आपूर्ति सुचारू बनाये रखे ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े!

जुर्माने की राशि में लगभग 50 प्रतिशत छूट के साथ मोटर वाहन अधिनियम मामलों को निपटाने को लेकर 7 मई से 14 मई तक आयोजित होंगे शिविर : सचिव नेहा कुशवाहा

चित्र
राजेश रतूडी उत्तरकाशी :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की सचिव सिविल जज नेहा कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि 7 मई से लेकर 14 मई तक जिले के विभिन्न स्थानों में मोटर वाहन अधिनियम के मामलों को  निपटाए जाने को लेकर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल  के निर्देश पर उत्तरकाशी जिले में डी0एल0एस0ए0 के द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे जिले के समस्त न्यायालयों में सुलह समझौतों के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके जिसके लिए 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का  आयोजित  की जानी है। जिसमे M. V Act के compoundable cass का अधिक से अधिक निपटारा किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े पक्षधर वादों में जुर्माने की राशि में  लगभग 50 प्रतिशत छूट के लाभ के साथ निपटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोटर परिवहन सम्वन्धी मामले 7 मई से 14 मई तक सभागार जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी,बाह्य  न्यायालय बड़कोट,बाह्य न्यायालय पुरो...

नगदी और जेवर से भरा पर्स लौटाकर पी0आर0डी0 जवान ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

चित्र
राजेश रतूडी उत्तरकाशी :  पी0आर0डी0 में सेवा देना यानी अल्प वेतन भोगी होना। यदि किसी के हाथ नोटो व जेवर से भरा हुआ पर्स लग जाय तो किसी की नीयत डोल सकती है। किन्तु यमुनोत्री में तैनात पीआरडी जवान दीपक डोभाल ने मध्यप्रदेश निवासी  यात्री का पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है जिसकी उत्तरकाशी जिले ही में नही पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है। आपको बतादे यमुनोत्री धाम में यात्रा करने आये यात्री का जानकी चट्टी के पास पर्स घूम हो गया था जिसमे 35000 हजार नगदी और कुछ जेवर थे। जो कि दीपक डोभाल को लावारिस पड़ा हुआ मिला। पर्स को खोजते खोजते यात्री जानकी चट्टी पहुचा पीआरडी जवान को जैसे ही पता चला तो उसने यात्री से उनके पर्स की पहचान पूछी सही पहचान बताए जाने पर पर्स यात्री के सुपुर्द कर इंसानियत व मानवता की मिशाल पेश की एक है। पर्स पाकर यात्री ने पीआरडी जवान का धन्यवाद किया। 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

चित्र
राजेश रतूडी उत्तरकाशी :  उत्तरकाशी जिले में पड़ने वाले दो धाम  गंगोत्री के 11 बजकर 15 मिनट पर तथा यमुनोत्री धाम के 13 बजकर 15 मिनट पर कपाट आज अक्षय तृतीया की पवन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं।  इस मौके पर दोनों धामों में सैकड़ो की संख्या में में लोग इस पुण्य पर्व के साक्षी बने। गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के समय सुवे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पत्नी संग मौजूद रहे।, कपाट खुलते ही गंगोत्री धाम में पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नाम की हुई। उनके अलावा धान में फाउंडेशन के भोला महाराज और माता मंगल समेत कई वीआईपी गंगोत्री धाम पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं। सोमवार को गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में बैठाकर  शीत निवास मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। रात को बाबा भैरवनाथ के मंदिर में डोली यात्रा ने विश्राम किया सुबह ब्रह्ममुहूर्त पर डोली भैरवघाटी से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा लहरी का पाठ कर मुहूर्त के अनुसार...

उत्तराखंड के कॉम्बो कलाकार बन गए हैं उत्तरकाशी के राज टाइगर

चित्र
राजेश रतूडी देहरादून :  आसमा को धरली पर लाने वाला चाहिए झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए" गीत के बोल को सार्थक किया है उत्तरकाशी जिले के राज टाइगर ने  ये इतने कम समय में हजारों युवाओं के दिलो की धड़कन बनकर राज कर रहे हैं। जिनके लिखे गीत, संगीत,म्यूजिक कम्पोज तथा निर्देशन को उत्तरखण्ड में ही नही अपितु देश व विदेश में खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बतादे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे मांङो गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे राज टाइगर ने पहले गीत लिखना शुरू किया उसके बाद स्वयं ही उनका संगीत तैयार किया और अब निर्देशन भी खुद ही कर संगीत की दुनिया के कॉम्बो कलाकार बन गए हैं। इन्होंने 100 से अधिक गीतों की रचना की है इनमे से अधिकतर गीत सुपर हिट की लिस्ट में रहे हैं। कुछ सुपर हिट गीतों में काजल काजल ,-नथुली,-में छो नोनी पौड़ी की,तेरा खातिर,पटवारी,ठेठ पहाड़ी,हिट मधुली,पायलिया,में छो नोनी टिहरी की,सपना स्याळी औरआज पिंगली पिछोड़ि आया हे जिसको दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इन्होंने 30 से अधिक गीतों का निर्देशन कर चुका है जिसकी वीडियो सीडी खूब पसंद की...

यात्रियों से ऑवर चार्ज लेने की शिकायत मिलने पर होगी कार्यवाही : डीएम अभिषेक रुहेला

चित्र
राजेश रतूडी उत्तरकाशी :  जिलाधिकारी ने अभिषेक रुलेला ने होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर आगामी यात्रा सीजन को लेकर होटल स्वामियों को निर्देश दिये कि वे अपने होटलों में कमरा किराया व खाद्य सामग्री रेट सम्बधी रेट लिस्ट चस्पा करें । उन्होंने चेतावनी दी कि यात्रियों से किसी भी सुविधा को लेकर ओवर चार्ज न लिया जाय अन्यथा शिकायत मिलने पर सम्बन्धित होटल स्वामी के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि यात्रा सीजन में ओवर चार्ज को लेकर समय समय पर छापेमारी की कार्यवाही करते रहे। जिलाधिकारी ने होटल स्वामियों को यह भी निर्देश दिये कि सभी होटल स्वामी अपने होटल में सूखे एवं गीले कूड़े का अलग-अलग पृथकीकरण कर सोर्स सेग्रीगेशन में सहयोग प्रदान करें !जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका बाड़ाहाट को भी गीले एवं सूखे कूड़े के अलग-अलग एकत्रीकरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिये!                     बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान,...