संदेश

उत्तरकाशी : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एक बेनर तले रैली निकाल कर प्रदर्शन किया

चित्र
राजेश रतूड़ी उत्तरकाशी :  उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में रविवार को पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले   विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शंखनाद रैली आयोजित की ।             उत्तरकाशी जिले के विभिन्न तहसीलों एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर  एक विशाल रैली कर सरकार को चेताने का काम किया। पूरे उत्तरकाशी मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।  रैली को को संबोधित करते पदाधिकारियों ने कहा कि हमने सरकारों से संघर्ष कर समान कार्य समान वेतन व राज्य सरकार के कर्मचारी होने का दर्जा प्राप्त किया है, इसलिए हम पुरानी पेंशन पाने के हकदार हैं। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों संवैधानिक अधिकार है। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण ने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य पुरानी पेंशन बहाली है। आनेवाली 26 फरवरी को संगठन कर्मचारियों ने हल्द्वानी में वि...

मोरी : जंगल की आग से बगीचे के 100 पेड़ झुलसे

चित्र
राजेश रतूड़ी उत्तरकाशी :  वन विभाग वनाग्नि को रोकने के लाख दावे करता हो धरातल पर हर क्षेत्र में विफल ही नजर आ रहा है। विभाग के लाख कोशिशों के बावजूद वनाग्नि की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला मोरी प्रखंड  के लुदराला गाँव का है जिसके डोकरी नामे तोक में एक बगीचे में आग लगने से बगीचे में विभिन्न फलदार पेड़ो को नुकशान हुआ है आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया।         बगीचे के चौकीदार मंगल सिंह ने बताया कि आग बगीचे के नीचे से न जाने किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगाई है बगीचे में पत्थरों की दीवार होने के बावजूद आग इतनी विकराल थी कि बगीचे को भी चपेट में ले लिया बगीचे में 1500 पेड़ है जिनमे से 100 पेड़ो को आग के झुलसने से नुकशान पहुँचा है। आग को ग्रामीणों की मदद से काबू पा लिया गया है।

भटवाड़ी : राज्य बनाने की लड़ाई के बाद अब क्षेत्र हित की लड़ाई लड़ेंगे राज्य आंदोलनकारी, बैठक में लिया फैसला

चित्र
राजेश रतूड़ी उत्तरकाशी :  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के बैनर तले तहसील मुख्यालय भटवाड़ी के पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में बैठक हुई जिसमें राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं पर चर्चा के अलावा तहसील मुख्यालय भटवाड़ी की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई तथा समाधान को लेकर आगामी रणनीति बनाई गयी।          उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा की अध्यक्षता में बैठक का मुख्य एजेंडा आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिलने वाली पेंशन व तहसील मुख्यालय भटवाड़ी में बदहाल प्रशासनिक व्यवस्थाओ को कैसे सुधारा जाय को लेकर गहन मंथन हुआ। राज्य आंदोलनकारी महेंद्र पोखरियाल ने बैठक में सुझाव दिए और कहा कि सबसे पहले रणनीति के अनुसार क्षेत्र के लोगो को गाँव गाँव जाकर जागृत करना होगा जिसके लिए अलग अलग टीम बनाई जाएगी इसके बाद क्षेत्र के सभी लोग सयुक्त बैठक कर समस्याओं को लेकर डीएम उत्तरकाशी से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को सुधारें जाने को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा यदि जिला प्रशासन के द्वारा भटवाड़ी क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को सुधारने को लेकर कोई कदम नही उ...

उत्तरकाशी शहर व भटवाड़ी कस्वे में निकाली शिव विवाह झांकी। भटवाड़ी के भास्करेश्वर मन्दिर के कपाट खुले

चित्र
राजेश रतूड़ी उत्तरकाशी :   भटवाड़ी के भास्करेश्वर मन्दिर के कपाट खुले उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध भास्करेश्वर महादेव मंदिर भटवाड़ी के कपाट मुहूर्तअनुसार आज  सुबह ठीक 5 बजे खोल दिये गए हैं।         आपको बता दें तहसील मुख्यालय भटवाड़ी में भास्करेश्वर महादेव मंदिर के कपाट मकर संक्रांति के दिन बंद हो गए थे। और नियत तिथि के अनुसार आज शनिवार को ब्रम्ह मुहूर्त पर 5 बजे मंदिर के पुजारियों व ग्राम प्रधान सन्तोष नौटियाल की मौजूदगी में कपाट दर्शनार्थ खोल दिए गए है। भटवाड़ी कस्वे में शिव विवाह झांकी की झलकियां          कपाट खोलने के पश्चात रैथल से समेश्वर देवता द्वारी गांव से कण्डार देवता तथा पाही गांव से समेश्वर देवता की देव डोलियों की मौजूदगी में वन विश्राम गृह भटवाड़ीi से शिव भक्तों ने शिव पार्वती विवाह की झांकी निकाली झांकी में शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ  के भजनों व कीर्तन के साथ जय घोष करते हुए  भटवाड़ी मुख्य बाजार होते हुए  चड़ेती पहुंचे जहां पर सभी शिव भक्तों ने ढोल दमाऊ की...

व्यवसायिक प्रतिष्ठान मालिक यदि घरेलू गेस सिलेंडर का उपयोग करता पकड़ा गया तो उसकी खेर नही : पूर्ति विभाग

चित्र
राजेश रतूड़ी उत्तरकाशी :  यदि कोई व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाने वाला व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करता पकड़ा गया तो उसकी खेर नही क्यो कि अब जिले में पूर्ति विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है।      जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी सन्तोष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ति विभाग को नगरपालिका उत्तरकाशी  क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू गैस के व्यवसाय उपयोग की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार को खाद्य पूर्ति विभाग ने छापेमारी की और बताया कि छापेमारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थी जिनमें एक टीम माल रोड, बाजार दूसरी टीम गंगोत्री हाईवे और तीसरी टीम जो साढ़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए गए  नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कुल 49 घरेलू सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए गए जिन्हें सीज करके  उत्तरकाशी गैस सर्विस में जमा करा दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी होटल रेस्टोरेंट और ढाबा स्वामियों से अपील की है कि  सभी प्रतिष्ठान मालिक अपने प्रतिष...

भटवाड़ी : कांग्रेसियो ने भाजपा की वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकारों के कार्यो का किया विरोध प्रदर्शन

चित्र
राजेश रतूड़ी उत्तरकाशी :  ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की "हाथ से हाथ जोड़ो" यात्रा के तहत रैली निकालकर लोगों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया गया। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई से जाँच करवाने की माँग को लेकर तहसील मुख्यालय भटवाड़ी  मे विरोध प्रदर्शन किया।                       प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी ने आह्वाहन किया कि यदि प्रदेश की निरंकुश सरकार युवाओं की मांग पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती तो ये लड़ाई जिला एवं ब्लॉक स्तर के अलावा गांव गांव तक लड़ी जाएगी। विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेसी सामिल हुए।

अवैध शराब की तस्करी करने वालो को लगातार पकड़कर पुलिस दिखा रही उत्तरकाशी जिले के आबकारी विभाग को आईना

चित्र
राजेश रतूड़ी उत्तरकाशी  :  पुलिस लगातार अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वालो को गिरफ्तार कर जिले के आबकारी विभाग को आईना दिखा रही है। जो काम आबकारी विभाग को करने थे पुलिस कर रही है उत्तरकाशी जिले के आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।            उत्तरकाशी जिले का आबकारी विभाग अपनी निष्क्रियता को लेकर सुर्खियों में है आखिर विभाग की कुमकर्णीय नींद कब जागेगी या फिर जानकर अनजान बना है इन सभी सवालों के जवाब आबकारी विभाग के आला  अधिकारियों के पास है। ताजा मामला मनेरी थाना पुलिस का है मनेरी पुलिस ने दुर्गेस पुत्र मोहनलाल (23वर्ष) निवासी ओंगी को चेकिंग के दौरान उसके पास से 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद किए है जिसके खिलाफ थाना मनेरी में नारकोटिक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाह जारी है।